scriptपूरब से पश्चिम तक आज ऐसा है UP के मौसम का हाल | Today UP weather conditions 28 Nov weather update | Patrika News

पूरब से पश्चिम तक आज ऐसा है UP के मौसम का हाल

locationमेरठPublished: Nov 28, 2022 07:48:08 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी के मौसम में पूरब से लेकन पश्चिम तक तापमान काफी नीचे आ गया है। आज 28 नवंबर को जानिए यूपी के जिलों में जानिए मौसम का हाल।

UP Weather update Today: पूरब से पश्चिम तक आज ऐसा है UP के मौसम का हाल

UP Weather update Today: पूरब से पश्चिम तक आज ऐसा है UP के मौसम का हाल

नवंबर का महीना बीत रहा है और ठंड का मौसम पूरी तरह से आ चुका है। इस समय सर्दी की चपेट में पूरब से लेकर पश्चिम तक पूरा उप्र है। ठंड के मौसम में जिदंगी अलाव के सहारे कटनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो अब सर्द हवाएं बेहाल करना शुरू करेंगी। तापमान भी अभी और नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है।

बाहरी इलाकों में कोहरे से बढ़ी गलन

यूपी में सर्दी और अधिक बढ़ गई है। नवंबर के शुरू होते ही तापमान में कमी आई है। बाहरी इलाकों में कोहरा छाने से गलन के चलते ठिठुरन भी बढ़ रही है। आज सोमवार 28 नवंबर के दिन की शुरुआत बादलों की ओट से धूप की किरणों के साथ हुई। लेकिन इसका कोई असर ठंड पर नहीं पड़ा। सर्दी के चलते शाम और सुबह के समय लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। रविवार की शाम गलन के चलते लोगों को घरों में भी ठंड सताती रही।

यह भी पढ़ें

क्लासरूम में टीचर को बोला – I Love you


बुजुर्ग और बच्चों को चिकित्सकों की सलाह

बुजुर्ग और बच्चों ने बिस्तर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। चिकित्सकों ने बुजुर्ग और बच्चों के अलावा बीमार लोगों को इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया है। रविवार की शाम को हल्की ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी और अधिक बढ़ी। आज 28 नवंबर को सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान की बात करें तो मेरठ में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी काफी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें

Gold Silver Price : दो महीने के उच्चतम स्तर पर सोने के भाव,इस कारण से बढ़े दाम

ठंड दूर करने को अलावा का सहारा

ठंड बढ़ जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं। सुबह गलन भरी ठंड से परेशान लोग अपना बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने ठंड से बचने के लिए अभी से अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर में लोग अलाव के सहारे ठंड को दूर करते दिखाई दे रहे हैं। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम हो रही है।
यह भी पढ़ें

मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में टरबाइन फटने से भीषण आग में झुलसे चीफ इंजीनियर की मौत

आज ऐसा है प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

आज सोमवार को यूपी के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान में हालांकि रविवार की अपेक्षा कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई है।
मेरठ – 23.07
मुजफ्फरनगर -22.09
मुरादाबाद, बरेली -26.01
आगरा – 24.09
अलीगढ़ – 26.02
कानपुर – 25.04
लखनऊ – 24.03
वाराणसी — 27.01
गोरखपुर —26.02
प्रयागराज — 25.04
गाजियाबाद —24.8
नोएडा —25.2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो