Today Weather Update: तापमान 40 के पार, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जाने आज मौसम का हाल
मेरठPublished: Jul 03, 2023 08:20:57 am
Today Weather Update: एक बार फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। आज दिन में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी परेशान करेगी। इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है।


Today Weather Update: तापमान पहुंचा 40 के पार, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, जाने आज मौसम का हाल
Today Weather Update: पिछले सप्ताह झमाझम बारिश के बाद रविवार से मौसम में उमस है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम में नमी के कारण रविवार को मेरठवासी उमसभरी गर्मी के चलते घरों से बाहर नहीं निकले। तेज धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने पसीना निकाला। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 64 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह मेरठ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।