घने कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत, इन जिलों में मौसम विभाग का यलो अलर्ट
मेरठPublished: Jan 01, 2023 07:48:53 am
1 जनवरी 2023 की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आज पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।
आज 1 जनवरी 2023 को यूपी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरा और भारी गलन के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने आगामी 3 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। यूपी के अन्य जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।