टोल प्लाजा के कर्मचारी काे कुचलकर फरार हुआ वाहन चालक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
- ग्रामीणों ने जाम कर दिया राजमार्ग
- कर्मचारी के अंगों के कई हिस्सों में बिखरे
- अधिकारियों के समझाने पर खोला जाम
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) टोल से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे लावड़ निवासी युवक को रात में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर युवक के शरीर के अंगों के कई हिस्से बिखर गए। शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया। कई घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला।
यह भी पढ़ें: महज 30 मिनट में आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, एक फरवरी से हाे रहा बड़ा बदलाव
घटना देर रात की है। टोल पर ड्यूटी करने वाले लावड़ कस्बा निवासी बंटी पुत्र चरण सिंह देर रात ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के टायरों की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवाने के लिए पंचनामा भरा ही था की युवक के मौत की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची ताे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: महज 30 मिनट में आपके घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, एक फरवरी से हाे रहा बड़ा बदलाव
हादसे के बाद पुलिस हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझने में जुटी रही। पुलिस ने किसी तरह से लाेगाें काे समझाबुझाकर शांत कर लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीचीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज