scriptTricolor hoisted in Meerut on India's victory over Pakistan in ICC World Cup | Meerut News: भारत की जीत पर मेरठ में लहराया तिरंगा, जमकर हुई आतिशबाजी लगे भारत माता की जय के नारे | Patrika News

Meerut News: भारत की जीत पर मेरठ में लहराया तिरंगा, जमकर हुई आतिशबाजी लगे भारत माता की जय के नारे

locationमेरठPublished: Oct 14, 2023 09:47:23 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Meerut News: मेरठ में आज पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत जश्न मनाया गया। मेरठ के बेगमपुल पर व्यापारियों ने तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की। भारत की इस जीत पर व्यापारियों ने मिठाइयां बांटी।

India's victory Pakistan in ICC World Cup
पाकिस्तान पर भारत की जीत होने के बाद मेरठ के बेगमपुल पर खुशियां मनाते व्यापारी।
Meerut News: भारत ने आज विश्व कप 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत का जश्न मेरठ के बेगमपुल में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर मनाया। मेरठ में क्रिकेट प्रेमियों ने इस दौरान भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर तिरंगा लहराया और मिठाइयां बांटी। इस दौरान बेगमपुल पर जमकर आतिशबाजी की गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.