scriptblast in meerut : विस्फोट में तीन मकान जमीदोंज, एक महिला सहित दो की मौत 12 घायल | Two dead including a woman and 12 injured in an explosion in Meerut | Patrika News

blast in meerut : विस्फोट में तीन मकान जमीदोंज, एक महिला सहित दो की मौत 12 घायल

locationमेरठPublished: Jun 27, 2022 08:11:35 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Blast In Meerut मेरठ में एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में हुए धमाके में तीन मकानों की छतें एक साथ उड़ गई। जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों केा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर फटनेे से मकान में धमाका हुआ है। राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एसपी सिटी ने कहा है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

blast in meerut : विस्फोट में तीन मकान जमीदोज, एक महिला सहित दो की मौत 12 घायल

blast in meerut : विस्फोट में तीन मकान जमीदोज, एक महिला सहित दो की मौत 12 घायल

Blast In Meerut महानगर के थाना लिसाड़ीगेट में आज सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थिति में एक मकान में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा इलाका दहल गया। धमाके से जहां तीन मकान जमीदोंज हो गए वहीं लोगों के घरों की खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिस मकान में धमाका हुआ उसके मालिक का कहना है कि धमाका गैस सिलिंडर फटने से हुआ है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मकान के भीतर अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे। जिस कारण विस्फोट हुआ है। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैंं। घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन के 60 फुटा रोड की है।

जहां पर एक मकान में हुए जोरदार धमाके में मकान जमीदोंज हो गया और घर में मौजूद सभी सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। धमाके से आसपास के दो और मकान जमीदोंज हो गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। फिलहाल विस्फोट का कारण अभी पूरी तरह से पता नहीं चल सका है। कुछ लोग गैस सिलेंडर फटना तो कुछ अवैध पटाखा गोदाम में आग लगना विस्फोट का कारण मान रहे हैं।
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में सोमवार को अचानक ही एक मकान में तेज धमाका हुआ। उसके बाद पूरा मकान धराशाई हो गया। इंतु के मकान के साथ इरशाद का मकान भी गिर गया। मकान के अंदर दबने से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दोनों मकानों में कुछ लोग मबले के नीचे दबे हुए है। उन्हें निकालने का कार्य जारी है। आसपास के लोगों की भीड़ मलबा हटाने में जुट गई है।
यह भी पढ़े : Farmers protest at PVVNL Meerut : बिजली मीटर साथ लेकर ऊर्जा भवन पहुंचे किसान, बोले नरेश टिकैत—अब होगी आरपार की लड़ाई

पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। दमकल की टीम को भी बुला लिया गया है।माना जा रहा है कि दोनों परिवार के सदस्य मलबे में दबे हुए है। भीड़ को काबू में कर पुलिस मलबा हटवाने का काम कर रही है। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि अभी तक जानकारी में आया कि सिलेंडर फटने से धमका हुआ है। हालांकि पटाखे बनने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल मबले में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद धमाके की जांच की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो