scriptMeerut: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर | two died and one injured in road accident | Patrika News

Meerut: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत, एक गंभीर

locationमेरठPublished: Oct 08, 2020 10:28:22 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-कंकरखेडा थाना के नंगलाताशीे के पार हुआ रोड एक्सीडेंट
-घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

accident_1.jpg

road accidents

मेरठ। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे में मारे गए युवकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी लगने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। युवकों क मौत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, घटना बुधवार देर रात की है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नंगलाताशी डिवाइडर रोड पर टंकी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया गया कि देर रात तीन युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। बाइक टकराने से हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नंगलाताशी कंकरखेड़ा निवासी ललित व मोहित की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सैनिक विहार निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने टोल सिवाया की एंबुलेंस गाड़ी से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने मृतक दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे। तीनों रात को 10 बजे किसी काम से अपने—अपने घर से निकले थे। उसके बाद देर रात यह हादसा हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो