scriptRoad Accident in Meerut : मेरठ में ट्रैक्टर और टैंपो की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल | Two killed four injured in tractor and tapo collision in Meerut | Patrika News

Road Accident in Meerut : मेरठ में ट्रैक्टर और टैंपो की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

locationमेरठPublished: Sep 27, 2022 09:28:06 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Road Accident in Meerut देर रात सरधना दौराला मार्ग पर ट्रैक्टर और टैंपो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैंपों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शव टैंपो के भीतर फंस गए। वहीं घायल भी क्षतिग्रस्त टैंपो में फंसे हुए कराहते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Road Accident in Meerut : मेरठ में ट्रैक्टर और टैपो की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

Road Accident in Meerut : मेरठ में ट्रैक्टर और टैपो की भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

Road Accident in Meerut जिले के थाना दौराला क्षेत्र के सरधना दौराला मार्ग पर गांव मछरी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।

सरधना के मेला बूढ़ा बाबू मोहल्ले के रहने वाले आकाश व कृष्ण माता का देवी जागरण करने का कार्य करते थे। सोमवार को वह टेंपो से मवाना रोड स्थित नगली ईशा गांव में दंवी का जागरण करने जा रहे थे। उनके साथ बच्ची ऐली पुत्री अंकित, मीनाक्षी पत्नी अंकित, बीना पत्नी शेखर, सन्नी पुत्र छोटू थे। मछरी गांव के पास पहुंचते ही अचानक एक ट्रैक्टर.ट्रॉली सामने आ गई। जिस कारण दोनों की भीषण भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें

Shot Dead In Meerut : देर रात सरेआम युवक की पिस्टल से गोली मारकर हत्या, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


इस हादसे में आकाश व कृष्ण की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़े मछरी के ग्राामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन जानकारी मिलते ही दौराला के लिए रवाना हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो