scriptमेरठ में कुएं पर पूजा के चबूतरे के निर्माण केा लेकर आमने सामने आए दो संप्रदाय | Two sects face to face in Meerut for making platforms on the well | Patrika News

मेरठ में कुएं पर पूजा के चबूतरे के निर्माण केा लेकर आमने सामने आए दो संप्रदाय

locationमेरठPublished: May 19, 2022 02:36:41 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

मेरठ के थाना ब्रहमपुरी इलाके के संवेदशील भूमिया का पुल पर स्थित मस्जिद के सामने कुए पर पूजा के चबूतरे के निर्माण केा लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने आ गए। इस दौरान भाजपा पार्षद और सपा पार्षद के बीच तीखी नोंकझोक हुई। इसके बाद शांति समिति की बैठक थाने में बुलाई गई। जहां पर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किय गए।

मेरठ में कुएं पर पूजा के चबूतरे के निर्माण केा लेकर आमने सामने आए दो संप्रदाय

मेरठ में कुएं पर पूजा के चबूतरे के निर्माण केा लेकर आमने सामने आए दो संप्रदाय

देर शाम थाना ब्रह्मपुरी इलाके के पूर्वा इलाही बख्श में मस्जिद के सामने कुएं में निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें एक पक्ष के लोग निर्माण कराकर पूजा शुरू कराना चाहते हैं। जबकि इसको लेकर दूसरे समुदाय के लोग एतराज कर रहे हैं। दोनों समुदाय के लोगों को ब्रह्मपुरी थाने में बुलाया गया। इस दौरान पुलिस के सामने ही भाजपा पार्षद विपिन जिंदल और सपा पार्षद शहजाद मेवाती आमने सामने आ गए। जैसे-तैसे कर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और फिर धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

घटना बुधवार दिन की है। पूर्वा इलाही बख्श में मस्जिद के सामने एक कुएं पर पूजा के लिए चबूतरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसकी जानकारी दूसरे पक्ष को लगी तो वो मौके पर पहुँचे और काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। इसकी जानकारी जैसे ही हिन्दू पक्ष को चली मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। दोनों पक्ष से लोग आ गए। एक पक्ष कुएं पर चबूतरे का निर्माण कराने पर अड़ गया। जबकि दूसरा पक्ष निर्माण नहीं होने देने की बात करने लगा। जानकारी थाना ब्रम्हपुरी पुलिस को लगी तो मौके पर भारी संख्या में फ़ोर्स सहित थाना प्रभारी पहुँच गए। कुछ देर बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर भी पहुँचे और दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया।
यह भी पढ़े : बियर कैन के बारकोड और 200 सीसीटीवी फुटेज की मदद से मेरठ पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी

इस दौरान बीजेपी पार्षद और सपा पार्षद आमने सामने आ गए। एसपी सिटी ने दोनों पक्षों को समझकर वापस भेज दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों पक्षों को थाना ब्रहमपुरी में बुलाया गया। जिसमें शांति समिति के लोग भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया। एसपी सिटी ने बताया कि किसी प्रकार के नए धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं कराया जा रहा था। सड़क बनने के दौरान कुंए का चबूतरा नीचा हो गया था। जिसको उठवाया जा रहा था। इसके अलावा और कुछ भी नहीं था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो