scriptसिंचाई मंत्री ने नदियों आैर नहरों के भ्रष्टाचार में अखिलेश सरकार पर निशाना साधा, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो | up Irrigation Minister Dharmapal Singh worried about rivers in state | Patrika News

सिंचाई मंत्री ने नदियों आैर नहरों के भ्रष्टाचार में अखिलेश सरकार पर निशाना साधा, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

locationमेरठPublished: Dec 07, 2018 05:45:50 pm

Submitted by:

sanjay sharma

कहा- नदियों के संरक्षण आैर प्रदूषित जल को साफ करने का काम कर रही योगी सरकार
 

meerut

सिंचाई मंत्री ने नदियों आैर नहरों के भ्रष्टाचार में अखिलेश सरकार पर निशाना साधा, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश की नदियों के प्रति चिंता दर्शाई है। उन्होंने नदियों पर ऐसी चौंकाने वाली बात कही है जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सिंचाई मंत्री ने नदियों और उनके दूषित होते जल पर चिंता जताई है। उन्होंने पिछली अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में सर्वाधिक भ्रष्टाचार हुए। नदियों और नहरों की सफार्इ को लेकर पिछली सरकारों में खूब घोटाले और भ्रष्टाचार हुए जो कि अब उजागर हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः चार सौ साल पुरानी दो रुपये कीमत की इस तिजोरी की खासियत देख आप रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो

रोजाना एक नदी विलुप्त के कगार पर

सिंचार्इ मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में प्रतिदिन एक नदी विलुप्त के कगार पर है। भाजपा सरकार नदियों के संरक्षण और उनके प्रदूषित होते जल को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसान और कृषि के प्रभावित होने से इसका असर अर्थ व्यवस्था पर सीधा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि में सिंचाई का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के मामले में आज उप्र देश में तीसरे नंबर पर है। जहां पर सिंचाई के संसाधन और पानी की उपलब्धता अधिक है। पहले नंबर पर पंजाब और दूसरे नंबर पर हरियाणा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने योजनाएं तो खूब बनाई, लेकिन उन पर काम नहीं किया। भाजपा सरकार उन्हीं योजनाओं को आगे बढ़ा रही है और उन पर तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश की नहरों और रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ेंः छेड़छाड़ से आहत किशोरी की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव, चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया पुलिस बल

सफाई के दौरान ड्रोन से होगी निगरानी

सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने कहा कि नदियों और नहरों की सफाई के दौरान इसकी निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। इसके बाद ही ठेकेदारों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों को तनिक भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सोत, सई, तमसा, मनोरमा, आमी, गोमती, पैसुनी, मंदाकिनी आदि नदियों को पुर्नजीवित करने का काम किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो