इन्हें भी मिला टिकट
आपको बता दें कि रविवार को सपा ने लखनऊ में मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ , झांसी, अयोध्या और गोरखपुर के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरठ से दीपू मनेठिया बाल्मीकि, बरेली से डॉक्टर आईएस तोमर, मुरादाबाद से युसूफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, अयोध्या से गुलशन बिंदु और गोरखपुर से राहुल गुप्ता सपा से मेयर प्रत्याशी होंगे।