मौसम विभाग के अनुसार, ये बारिश मानसून के विदाई की है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनततम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं वायु गुणवत्ता यानी एक्यूआई इस समय 42 है। गुरुवार देर रात से मौसम में परिवर्तन हुआ है, जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवा के झोके लोगों को गर्मी से राहत प्रदान कर रहे हैं। इस समय हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे के भीतर मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें-
मौसम में अचानक आए इस बदलाव से वैज्ञानिक भी हैरान, 15 सितंबर तक होगी झमाझम बारिश 12 सितंबर तक बारिश के आसार बता दें कि सितंबर माह की शुरूआती दिनों से ही झमाझम बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का सिलसिला आगामी 12 सितंबर तक जारी रह सकता है। लगातार बारिश में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से की तरफ बढ़ रहा है।
गरज-चमक के साथ बारिश होगी बारिश शुक्रवार को मेरठ सहित आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ पर मध्यम से भारी बारिश बारिश के आसार हैं। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।