scriptUP Weather News Updates Forecast Today : कान्हा के जन्मदिन पर मेहरबान हुए इंद्रदेव, अब लगातार 4 दिन लीजिए बारिश का मजा | up weather news updates forecast today heavy rain alert in meerut | Patrika News

UP Weather News Updates Forecast Today : कान्हा के जन्मदिन पर मेहरबान हुए इंद्रदेव, अब लगातार 4 दिन लीजिए बारिश का मजा

locationमेरठPublished: Aug 30, 2021 12:18:31 pm

Submitted by:

lokesh verma

Uttar Pradesh Weather News Update : मौसम में आए परिवर्तन से जन्माष्टमी का आनंद हुआ दोगुना, बारिश के बाद तापमान में आई कमी

Heavy rain

प्रदेश के इन जिलों में 48 घंटे छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने की भी आशंका

मेरठ. UP Weather News Updates Forecast Today : भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर आज इंद्रदेव भी मेरठ वासियों पर मेहरबान हो गए हैं। सुबह हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। मौसम में आए इस परिवर्तन से जन्माष्टमी का आनंद दोगुना हो गया है। लोग घरों और मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे हुए हैं। मौसम का मिजाज बदलने से आसमान में तेज धूप के स्थान पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले चार दिन तक लगातार बारिश (Heavy Rain) होगी।
बता दे कि तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी है। रविवार सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। क्योंकि क्षेत्र में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।
यह भी पढ़ें- UP Weather News Updates Forecast Today : आज से लगातार पांच दिन इन शहरों में होगी झमाझम बारिश, आसमान में छाए रहेंगे काले बादल

चार दिन तक बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो सितंबर तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ जाएगी। बताया जा रहा है कि दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सटीक बैठा तो आने वाले सप्ताह भर मौसम खुशनुमा रहने वाला है।
लगातार बदल रहा मौसम

मेरठ में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बदलते मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, धूप निकलेगी। इससे उमस बढ़ेगी। मौसम में हो रहा परिवर्तन सेहत को बीमार करने लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो