Vande Bharat Train: सहारनपुर से प्रयागराज वाया मेरठ चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ये होंगे प्रमुख स्टेशन
मेरठPublished: Jul 27, 2023 12:13:21 pm
Vande Bharat Train: सहारनपुर से प्रयागराज वाया मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। सहारनपुर से प्रयागराज के लिए चलाई जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के रेल मार्ग और स्टेशन निर्धारण के लिए मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।


Vande Bharat Train: सहारनपुर से प्रयागराज वाया मेरठ चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ये होंगे प्रमुख स्टेशन
Vande Bharat Train: मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा सहारनपुर से प्रयागराज के लिए वन्देभारत ट्रेन चलाये जाने की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में वंदेभारत ट्रेन रूट तय करने की मांग की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वंदेभारत ट्रेन को सहारनपुर से मेरठ-हापुड़-बुलंदशहर-खुर्जा-कानपुर होते हुए प्रयागराज तक चलाया जाए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उपरोक्त रेलमार्ग पर भारी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इस पर वन्देभारत ट्रेन चलायी जाए। ये आर्थिक दृष्टि से भी उपयोगी होगा। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री को मेरठ से हापुड़-मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक वन्देभारत ट्रेन चलाये जाने की पूर्व में की मांग को याद दिलाया तथा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर न्यू परतापुर स्टेशन के कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराये जाने का अनुरोध किया।