script

वरुण गांधी बोले- राजनीति हो या बाॅलीवुड हर जगह चल रहा परिवारवाद

locationमेरठPublished: Nov 18, 2017 10:30:04 am

Submitted by:

lokesh verma

मेरठ में भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद वरुण गांधी ने कहा, अगर वह गांधी न होते तो सांसद भी न बन पाते

Varun Gandhi

Varun Gandhi

मेरठ. राजनीति हो या बॉलीवुड हर जगह परिवारवाद चल रहा है, जिसे बदलने की जरूरत है। अगर वह गांधी न होते तो सांसद भी न बन पाते। उक्त बातें एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने शुक्रवार को मेरठ आए भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद वरुण गांधी ने कही हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हमें अपने लोकतंत्र को और ज्यादा मजबूत व पारदर्शी बनाना है। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा कि समाज व देश के लिए अपने योगदान को महसूस करें व उसे समझें।
यह भी पढ़ें
निकाय चुनाव: आज वेस्‍ट यूपी में सीएम योगी मांगेंगे वोट, यह है उनका कार्यक्रम

मवाना रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरटीआई व पीआईएल जैसे कानून हमे इसलिए मिले हैं, ताकि हम उनका प्रयोग कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है, लेकिन अभी भी इसे और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। गांधी ने देश-विदेश के कई उदाहरण देते हुए कहा कि युवा जन तकनीकों का उपयोग कर अपनी आमदनी के साथ देश व समाज की सेवा भी कर सकता है। इससे पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी का स्वागत कॉलेज पदाधिकारियों ने बुके देकर किया।
वरुण ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौजवान को राजनीति में आना चाहिए, ताकि देश की राजनीति अलग दिशा में जाए। साथ ही कहा कि बॉलीवुड हो या राजनीति काफी हद तक परिवारवाद चला आ रहा है, जिसे बदलने की जरूरत है। वहीं लोगों के प्रति बनाए जाने वाली नीतियां संसद के एसी के कमरों के बजाय लोगों के बीच जाकर उनसे बात कर बनानी चाहिएं। छात्रों को अनेक उदाहरणों के साथ युवा शक्ति के बारे में भी बताया। साथ ही उनकी तरक्की का बखान करते हुए उन कामयाब युवाओं की तरह कार्य करने की बात कही।

ट्रेंडिंग वीडियो