scriptOnce Upon A Time: 1857 में ब्रिटिश हुकूमत का विद्रोह करने वाले भारतीय सैनिकों को कैदी बनाकर रखा गया था यहां | Victoria Park important role in India first freedom struggle in Meerut | Patrika News

Once Upon A Time: 1857 में ब्रिटिश हुकूमत का विद्रोह करने वाले भारतीय सैनिकों को कैदी बनाकर रखा गया था यहां

locationमेरठPublished: Nov 18, 2019 03:44:48 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

85 भारतीय सैनिकों को कैदी बनाकर रखा गया था विक्टोरिया पार्क जेल में
चर्बीयुक्त कारतूसों को चलाने के लिए मना किया था भारतीय सैनिकों ने
आक्रोशित लोगों ने विक्टोरिया पार्क जेल से छुड़ाए थे भारतीय सैनिक

 

meerut
मेरठ। देश का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम मेरठ से 1857 में शुरू हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारतीय सैनिकों में भी देश की आजादी को लेकर उतना ही गुस्सा था, जितना कि आम लोगों में। चर्बीयुक्त कारतूस चलाने से मना करने पर ब्रिटिश अफसरों ने 85 भारतीय सैनिकों को कोर्ट मार्शल की सजा सुनायी थी। इसके बाद ब्रिटिश अफसरों ने कैंट स्थित परेड ग्राउंड में इन 85 भारतीय सैनिकों की वर्दी उतारी और इन्हें कैदी बनाकर पूरे शहर से गुजारते हुए विक्टोरिया पार्क जेल ले गए और वहां इन्हें कैद कर लिया। इससे शहर के लोगों में बहुत आक्रोश था। 10 मई 1857 को दोपहर बाद लोगों का ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आक्रोश भड़का और एकत्र होकर विक्टोरिया पार्क जेल पहुंचे और वहां से सभी 85 भारतीय सैनिकों को छुड़ा लिया। भारतीय सैनिकों और आम जनता में अंग्रेज अफसरों के खिलाफ काफी गुस्सा था, उन्होंने अफसरों के घरों पर हमला बोल दिया था, इसमें कई अंग्रेज अफसर मारे गए थे। मेरठ की विक्टोरिया पार्क जेल अब क्रिकेट ग्राउंड के रूप में बदल गई है और यहां काफी बच्चे एकेडमी में क्रिकेट सीखने आते हैं। कैंट बोर्ड के पूर्व मेंबर और समाजसेवी जगमोहन शाकाल ने 1857 की प्रथम क्रांति के बारे में ‘पत्रिका’ को बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो