scriptबारात पर ग्रामीणों ने किया हमला, दूल्हे ने भाकर बचाई जान, महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ | villagers attack barat in meerut | Patrika News

बारात पर ग्रामीणों ने किया हमला, दूल्हे ने भाकर बचाई जान, महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़

locationमेरठPublished: May 16, 2021 12:02:19 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

महिला बरातियों के साथ छेड़छाड़। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोग हिरासत में लिए। हमले में आधा दर्जन बराती हुए घायल।

barat.jpg
मेरठ। पंचायत चुनाव (panchayat chunav) भले ही हो चुके हों, लेकिन उनकी रंजिशें लगातार निकलकर सामने आ रही हैं। पंचायत चुनाव की इसी रंजिश में दो पूर्व प्रधान आमने-सामने आ गए। रंजिश के चलते एक प्रधान के समर्थकों ने दूसरे प्रधान समर्थक के यहां आई बारात (attack on barat) पर हमला कर दिया। जिसमें दूल्हे सहित आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। वहीं बारात में आई महिलाओं से भी छेड़छाड़ करने का आरोप है। घटना थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान की है।
यह भी पढ़ें

ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लदा कंटेनर चंदौली में लीक, टला बड़ा हादसा

गांव राली चौहान निवासी पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव की ही अंजलि पुत्री महेंद्र की शादी थी। गांव मैथना गंगानगर से अशोक के बेटे विनेश की बारात आई हुई थी। आरोप है कि जब बारात की चढ़त अंबेडकर भवन के समीप पहुंची तभी वहां खडे़ पूर्व प्रधान चरण के बेटे कुलवंत सिंह और उसके आधा दर्जन से अधिक साथियों ने चुनावी रंजिश में बरात पर हमला बोल दिया। जिसके बाद बारातियों में भगदड़ मच गई।
आरोप है कि दूल्हे व उसके भाई जनम सिंह के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। जिसमें जनम सिंह घायल हो गया। दूल्हे ने दौड़कर घर में छिपकर अपनी जान बचाई। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से राली चौहान निवासी पूर्व प्रधान चरण सिंह का बेटा कुलवंत सिंह भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया।
यह भई पढ़ें: हे भगवान! कोरोना काल में मरीजों की जान से खिलावड़ कर रहे ये छोलाछाप डाक्टर, कोरोना का भी कर रहे इलाज

पुलिस का कहना है कि दुल्हन की मां गैंदो देवी ने गांव के ही पूर्व प्रधान चरण और उसके बेटे कुलवंत और समर्थकों के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी है। आरोप है कि हमलावरों ने बरात में आई महिलाओं से मंगलसूत्र व 50 हजार रुपये लूट लिए और अश्लील हरकतें कीं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो