Meerut News: मेरठ में खाकी पर हमला, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
मेरठPublished: Jul 03, 2023 03:24:47 pm
Meerut News: मेरठ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। ग्रामीणों के हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।


ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Meerut News: जिले के थाना जानी थाना क्षेत्र में एक गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर भी पथराव किया और उसको तोड़ दिया। पुलिस पर हमले की जानकारी होने पर मौके पर अन्य थानों का फोर्स भी पहुंचा। कई थानों की फोर्स ने स्थिति को काबू में किया। जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में पुलिस आज सोमवार सुबह एक आरोपी वारंटी को पकड़ने के लिए उसके घर गई। जैसे ही पुलिस ने वारंटी को पकड़ा तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हमला कर वारंटी को जबरदस्ती पुलिस से छुड़ा लिया।