27 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, मेरठ के नये एस पी सिटी बने विनीत भटनागर
- डॉक्टर ए एन सिंह गए फिरोजाबाद
- प्रदेश में 27 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. यूपी में रविवार को 27 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। प्रशासन ने इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मेरठ से डॉक्टर एएन सिंह का ट्रांसफर फिरोजाबाद कर दिया है। डॉक्टर एएन सिंह के स्थान पर सहारनपुर एसपी सिटी विनीत भटनागर काे भेजा गया है। यानी सहारनपुर के एसपी सिटी काे मेरठ का एसपी सिटी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में गुलदार को लेकर दहशत
विनीत भटनागर पिछले करीब दाे वर्ष से सहारनपुर के एसपी सिटी थे। मेरठ में रहे डॉक्टर ए-एन सिंह ने काफी लंबी परी खेली। अब उनके स्थान पर मेरठ की कमान विनीत भटनागर काे दी गई है। विनीत भटनागर मेरठ के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं वह मेरठ में पहले भी सीओ रह चुके हैं। अब एक बार फिर से उन्हे मेरठ में पारी शुरू करने के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: सस्ती हुई सब्जी तो लागत नहीं मिलने से परेशान किसान ने जोत दिया 17 बीघा गाेभी का खेत
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज