scriptWeather Alert: सितंबर में गर्मी ने तोड़ दिया 15 साल का रिकॉर्ड, जानिये मौसम का हाल | Weather alert for September | Patrika News

Weather Alert: सितंबर में गर्मी ने तोड़ दिया 15 साल का रिकॉर्ड, जानिये मौसम का हाल

locationमेरठPublished: Sep 22, 2020 09:45:56 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
-37 डिग्री पहुंचा सितंबर 2020 का तापमान
-2015 सितंबर को था इससे पहले तापमान 34 डिग्री

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में बारिश व धूल भरी आंधी चलने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में बारिश व धूल भरी आंधी चलने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

मेरठ। सितंबर के महीने ने इस बार मौसम के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इनमें बारिश, आर्द्रता और अब तापमान का भी टूट गया है। सितंबर 2015 के बाद से अब 2020 में सितंबर का महीना सबसे अधिक गर्म रहा है। सितंबर माह में औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका है। जो कि समान्य से 4 डिग्री अधिक बताया जा रहा है।
कृषि अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इस बार सितंबर में औसत से 4 डिग्री अधिक तापमान चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से करीब 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान इस समय 27 है जो कि न्यूनतम से 3 डिग्री अधिक है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। लेकिन गर्मी के तेवर मई—जून जैसे हैं।
सितंबर के तीसरे सप्ताह में दर्ज किया गया तापमान पिछले साल इस वक्त दर्ज किए गए तापमान की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अभी तापमान 37 डिग्री चल रहा है। इससे लोगों की सेहत और फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बीमारियां बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है।
गौरतलब है कि सितंबर के बीते सात दिन में तापमान 36 डिग्री से नीचे नहीं आया है, जबकि गत वर्ष के इन्हीं पांच दिनों में तापमान 30 से 32 के बीच रहा था। जाहिर है इस बार 4 से 5 डिग्री तक की तापमान में बढ़ोत्तरी लोगों और फसल पर भारी पड़ रही है। वहीं मौसम में बदलाव के चलते वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, बदन दर्द,पेट दर्द आदि बीमारियां लोगों को जकड़ रहीं हैं। कोरोना संक्रमण का भय लोगों को अलग से हैं।
//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो