scriptसर्दी के बाद गर्मी भी तोड़ेगी सभी रिकाॅर्ड, समय से पहले गर्मी शुरू होने की चेतावनी | Weather Alert summer season will be break record like Winter | Patrika News

सर्दी के बाद गर्मी भी तोड़ेगी सभी रिकाॅर्ड, समय से पहले गर्मी शुरू होने की चेतावनी

locationमेरठPublished: Feb 07, 2020 01:07:51 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार मौसम में होगा बड़ा बदलाव- 20 फरवरी के बाद से मौसम बदलेगा करवट – फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी गर्मी

weather.jpg

weather_in_jaipur

मेरठ. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस साल ठंड ने जहां पिछले 40 साल का रिकाॅर्ड तोड़ा है। वहीं इसकी वजह से इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकाें का दावा है कि 20 फरवरी के बाद से मौसम करवट लेगा। इस कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिलेगी। कयास लगाए जा रहे है कि इस बार गर्मी भी कई दशकों के रिकाॅर्ड तोड़ेगी।
यह भी पढ़ें

Corona Virus: अच्छी खबर, चीन से लौटे सभी भारतीय नागरिकों की रिपोर्ट नेगेटिव

बता दें कि इस बार जनवरी में ही ठंड ने पिछले सभी रिकाॅर्डों को तोड़ दिया है। मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने कहा कि जनवरी में ठंड ने पिछले 40 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ा है। इससे पहले जनवरी 1979 में आैसत तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि इस बार न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मेरठ की बात करें तो शुक्रवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा।
मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार 20 फरवरी के बाद से मौसम में बड़े परिवर्तन की संभावना है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी तक मौसम इसी तरह सर्द बना रहेगा। इसके बाद फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के प्रथम सप्ताह में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार जिस तरह ठंड पड़ी है। उसी प्रकार मार्च की शुरुआत में ही सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो