मार्च की बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि आज भी मेरठ में बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें
IPL Season 16: आईपीएल में मेरठ के ये चार लाल दिखाएंगे अपना कमाल
आज शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। पश्चिम विक्षोभ के चलते मेरठ और आसपास के जिलों में जोरदार बारिश हुई है। आज शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ 40 किमी प्रति रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा जताया गया है। बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। खेत में गेंहू की फसल गिर गई है। इस समय गेंहू पककर तैयार है। लेकिन बारिश के चलते खेत में पानी भर जाने से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आज 31 मार्च को सुबह अधिकतम तापमान 23 डिग्री है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। वायु प्रदूषण सूचकांक इस समय 103 है।