script

Weather Alert: मौसम में फिर होगा बदलाव, इन इलाकों में पड़ेगी जोरदार बारिश

locationमेरठPublished: Feb 16, 2021 10:21:54 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
— अधिकतम तापमान पहुंचा 27 डिग्री,न्यूनतम 11:7
— पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ रहा तापमान
— मौसम विभाग ने दी आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी

UP Weather Forecast Latest Update

मौसम अलर्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। फरवरी के तीसरे सप्ताह से ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दी है। जिसके चलते मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के तापमान भी वृद्धि हो रही है। इस समय मेरठ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11:7 डिग्री तक पहुंच चुका है। पिछले दिनों तेज कोहरे और शीतलहर के बाद अब फिर से मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।
यह भी पढ़ें

अगर आपने भी ली है ये Training तो शुरू कर सकते हैं अपना Business, सरकार बैंक से दिलाएगी लोन

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मेरठ और पश्चिम उप्र पर मौसम अपना असर डालेगा। यही नहीं आसपास के जिलों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। उत्तरी हिस्‍से में बार बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते उत्‍तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। वहीं हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी और हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है।
यह भी देखें: फिर बदल सकता है मौसम,पश्चिम विक्षोभ के चलते हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में जिस तरीके से तापमान में वृद्धि हो रही हैै उसको देखते हुए पश्चिम उप्र के अलावा उत्तराखंड में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। पश्चिम उप्र में मौसम शुष्‍क रहा लेकिन पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों पर घने कोहरे का प्रभाव देखा गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गत रविवार को मुजफ़्फरनगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 16 फरवरी और 17 फरवरी को पश्चिम उप्र के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
https://youtu.be/dZ0HePJ3Skk

ट्रेंडिंग वीडियो