scriptWeather Alert: तापमान पहुंचा 32 डिग्री के पार, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल | weather forecast for coming days | Patrika News

Weather Alert: तापमान पहुंचा 32 डिग्री के पार, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

locationमेरठPublished: Feb 26, 2021 02:18:56 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
—अधिकतम समान्य से करीब 4 डिग्री अधिक
— न्यूनतम भी समान्य से 3 डिग्री ज्यादा
— रात की ठंड भी हुई नदारत

demo1.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। पिछले एक सप्ताह से बढ़ रहा तापमान शुक्रवार को 32 डिग्री के पार हो गया। मेरठ में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी इन दिनों 19 डिग्री है। यह भी समान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान भी समान्य से करीब 4 डिग्री अधिक पर पहुंच गया है। फरवरी बीतने के साथ ही मौसम के रुख में भी तल्‍खी आती जा रही है।
यह भी पढ़ें

कॉलेज से निकलते ही 12वीं के छात्र पर युवकों ने कर दिया हमला, दिखा खौफनाक मंजर

मौसम अब धीरे—धीरे गर्मी की ओर अग्रसर हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहने से वातावरण में अब ठंड का असर खत्म हो गया है। सुबह और शाम को ठंंड का असर कुछ दिखाई दे रहा है। हालांकि रात को भी ठंड का असर काफी कम हो चुका है। धूप खिलने के बाद वातावरण बदल रहा है। शुक्रवार की सुबह वातावरण में हल्की ठंड रही लेकिन जब सूरज अपने तेवर दिखाने लगा तो वातावरण से ठंड का असर गायब हुआ और तापमान 32.6 डिग्री तक पहुंच गया।
यह भी देखें: श्री मा माहेश्वरी धाम में विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न

दिन चढ़ने पर तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया सुबह 11 बजे तक पारा 32 डिग्री के करीब आ पहुंचा ऐसे में दिन में धूप पर्याप्‍त होने पर गर्मी का असर भी खूब होने लगा है। सामान्‍य से अधिक हो चले तापमान के कारण मार्च का अहसास फरवरी माह में हो रहा है। मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष का कहना है कि मौसम का यह बदलाव कुछ दिनों तक का ही है, इसके बाद तापमान सामान्‍य हो जाएगा। मौसम का यह रुख मार्च के दूसरे सप्‍ताह तक कुछ इसी तरह का रहने के आसार बन रहे हैं।
//?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो