मेरठ

Weather forecast news today updates : NCR और West में दो दिन का यलो अलर्ट, शीतलहर और कोहरे की चपेट में ये जिले

Weather forecast news today updates आज पश्चिमी उप्र और एनसीआर NCR में मौसम ने गणतंत्र दिवस की सुबह का स्वागत बड़े ही जोरदार अंदाज में किया। आज सुबह से ही चारों ओर कोहरे Fog की चादर छाई हुई है। इसके अलावा शीत लहर Cold Wave भी कहर बरपा रही है। लेकिन मौसम की बेरूखी पर लोगों का उत्साह भारी पड़ गया।

मेरठJan 26, 2022 / 11:13 am

Kamta Tripathi

Weather forecast news today updates : NCR और West में दो दिन का यलो अलर्ट, शीतलहर और कोहरे की चपेट में ये जिले

Weather forecast news today updates एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिलों में आज सुबह से ही शीत लहर चल रही है और कोहरा छाया हुआ है। 26 जनवरी का मौसम ऐसे स्वागत करेगा लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। सुबह 10 बजे भी ऐसे नजारा दिखाई दे रहा था जैसे छह बज रहा हो। मौसम विभाग Meteorological Department के अनुसार इस समय उत्तर पश्चिम Northwest में शीतलहर Cold wave और कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक पहाडी राज्यों में हो रही बर्फबारी Snowfall के बीच हो रही बारिश Rainfall ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है।
कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि एनसीआर और पश्चिमी उप्र West Up के अलावा उत्तरी राज्यों में आगामी 30 जनवरी तक भारी ठंड और शीतलहर Cold wave की आशंका है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन के लिए पश्चिमी उप्र,दिल्ली,एनसीआर और पंजाब के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जगहों पर शीत लहर और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
यह भी पढ़े : weather forecast news today live updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, कई राज्यों में बारिश की सम्भावना

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में येलो अलर्ट Yellow alert के तहत यह स्थिति और आगे जारी रह सकती है। डा0 सुभाष का कहना है कि उत्तरी राज्यों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति कुछ अधिक बनी रहेगी। मौसम विभाग IMD की माने तो दिल्ली हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा और तापमान में कमी आएगी।

Home / Meerut / Weather forecast news today updates : NCR और West में दो दिन का यलो अलर्ट, शीतलहर और कोहरे की चपेट में ये जिले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.