मेरठ

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- वेस्ट यूपी और दिल्ली-एनसीआर में इतने दिनों बाद पहुंचेगा मानसून

प्री मानसून बारिश भी नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
सामान्य तौर पर 30 जून तक पहुंचता है वेस्ट यूपी में मानसून
कम बारिश होने से फसल पर बढ़ गया संकट, किसान परेशान

मेरठJun 19, 2019 / 02:33 pm

sanjay sharma

मेरठ। इस बार मानसून लेट आ रहा है। प्री-मानसून की बारिश कम होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। लोग गर्मी से परेशान हैं तो किसान कम बारिश के कारण पानी नहीं मिलने की दुखी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में सामान्य तौर पर मानसून 30 जून को आ जाना चाहिए, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा। उस पर प्री-मानसून में भी मामूली बारिश होने से लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ेंः शहीद केतन की अंतिम विदार्इ में पहुंची मुस्लिम महिलाएं आैर लगाए ये नारे

यह भी पढ़ेंः मेजर केतन शर्मा की शहादत पर भाजपा विधायक के साथ इन लोगों ने की पीएम मोदी से ये मांग, देखें वीडियाे

जुलाई के पहले सप्ताह में आएगा मानसून

वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में मानसून इस बार लेट पहुंच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एन. सुभाष का कहना है कि इस बार प्री मानसून की बारिश नाम मात्र को हुई है। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में आएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर यह मानसून 30 जून तक आ जाना चाहिए और इस समय तक देश के 70 फीसदी क्षेत्र को कवर कर लेना चाहिए था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अभी तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु व उत्तर-पूर्व में ही मानसून सक्रिय हुआ है। अगले दो-तीन में मानसून अपनी गति में आ सकता है। उन्होंने प्री-मानूसन पर कहा कि प्री- मानसून का असर तीन महीने पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन यह असर अब तक नहीं दिखा है।
यह भी पढ़ेंः शहीद मेजर केतन शर्मा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, फिजा में गूंजे ये नारे

प्री-मानसून की बारिश बहुत कम

इस बार प्री-मानसून की बारिश बेहद कम हुई है। मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग को बता रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में इस बार चार मिलीमीटर बारिश हुई है, जो बहुत कम है। सामान्य तौर पर प्री मानसून बारिश 110 मिलीमीटर होनी चाहिए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानूसन 10 दिन लेट चल रहा है। वायु तूफान के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे फसलों पर निश्चित तौर पर फर्क पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: सेना के अधिकारी के आगे हाथ जोड़कर यह कहते हुए बेहोश हो गई शहीद की मां

तापमान में गिरावर्ट दर्ज हुई

मेरठ और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सोमवार की रात आए परिवर्तन से यहां हल्की बारिश हुई। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आयी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया तो बुधवार को यह बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Hindi News / Meerut / मौसम वैज्ञानिकों ने कहा- वेस्ट यूपी और दिल्ली-एनसीआर में इतने दिनों बाद पहुंचेगा मानसून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.