scriptमौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- अगले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में रहेगा असर | Weather scientists warn next 24 hours will heavy rains | Patrika News

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- अगले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में रहेगा असर

locationमेरठPublished: Mar 24, 2019 09:58:43 am

Submitted by:

sanjay sharma

हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से मौसम में आएगा बदलाव

meerut

मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी- अगले 24 घंटे में तेज बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में रहेगा असर

मेरठ। मौसम वैज्ञानिकों ने फिर बारिश को लेकर नर्इ चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि सर्दी की यह आखिरी बारिश भी मानी जा सकती है। अगले 24 घंटे में हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बनने से मौसम में बदलाव आने जा रहा है। इसमें तेज बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी। सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में फ्रेश पश्चिम विक्षोभ पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: स्कूल में परीक्षा देने आयी छात्रा के साथ मनचलों ने की बदसलूकी, वीडियो देखकर आपका खून खौल जाएगा

यह पिछले विक्षोभों की अपेक्षाकृत ज्यादा शक्तिशाली है। इसके प्रभाव से वेस्ट यूपी, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब राज्यों में ज्यादा असर देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में तेज बारिश होगी आैर ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे मौसम निश्चित तौर पर बदलेगा। शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव आया आैर तापमान में गिरावट दर्ज की गर्इ। मेरठ में दिन में धूल भरी हवाएं भी चली। हाेली पर बढ़ा तापमान शनिवार को सामान्य हो गया है।
यह भी पढ़ेंः स्कूल में छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

मेरठ का अधिकतम तापमान 29.1 आैर न्यनूतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से क्रमशः एक व दो डिग्री कम है। दिन में अंधड़ के रूप में हवाएं चलती रही। उत्तर पश्चिम दिशा की आेर से आ रही हवाएं भी ठंडी रही। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है रविवार को अगले 24 घंटे में बारिश के प्रबल अासार हैं, क्योंकि हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ बहुत प्रभावशाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो