40 साल में सबसे अधिक ठंडा रहा यूपी का ये शहर, भीषण ठंड के चलते घरों में कैद हुए लोग
Highlights
- दिसंबर में पड़ रही ठंड ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड
- मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद में पारा पांच डिग्री से नीचे
- गाजियाबाद और नोएडा में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड

मेरठ. इस बार दिसंबर में पड़ रही ठंड पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 17 दिसंबर की रात पिछले 40 साल में सबसे अधिक सर्द रही। 17 दिसंबर को तापमान 3.5 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो पिछले 40 सालों में सबसे कम रहा है। आर्द्रता भी अधिकतम 85 और न्यूनतम 54 दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना स्पेशल समेत इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल, विंटर सीजन में नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में तापमान का गिरना लगातार जारी है। शीतलहर से पूरा वेस्ट यूपी कांप रहा है। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को सुबह की शुरुआत भी घने कोहरे से हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। गुरुवार को तो मेरठ शहर का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में एक समय यही तापमान पांच डिग्री के करीब था। भीषण ठंड के चलते लोग घरों में ही कैद हैं।
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जैसे-जैसे दिसंबर और 2020 अपने अंतिम चरण पर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही ठंड भी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दर्ज तापमान में मेरठ न सिर्फ शिमला से ही ठंडा रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडा शहर भी रहा। शिमला में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं मेरठ में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा रही। सहारनपुर में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा तो मुजफ्फरगनर में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
अलावा की नहीं है कोई व्यवस्था
ठंड के चलते सबसे अधिक परेशानी इन दिनों गरीब लोगों को हो रही है। जिनके पास ठंड से बचने के लिए न तो सिर पर कोई छत है और न कोई कपड़े। गरीब लोग ठंड से बचने के लिए आग और अलावा का सहारा लेते हैं, लेकिन नगर निगम ने ठंड से बचने के लिए अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Weather Update : ठंड से ठिठुर रहे लोग, जानें- अगले दिनों के लिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
अब पाइए अपने शहर ( Meerut News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज