मेरठ

शीत लहर की चपेट में आया पश्चिम, देखें वीडियो

10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीत लहरें
न्यूनतम तापमान में आ रही दिनों दिन गिरावट

मेरठNov 21, 2020 / 09:46 pm

shivmani tyagi

weather

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिम क्षेत्र के बाद अब उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे शीत लहर की चपेट में आता जा रहा है। सहारनपुर मुजफ्फरनगर हापुड़ बिजनौर बुलंदशहर और मेरठ समेत गाजियाबाद में शनिवार सुबह से ठंडी हवाएं चली। मेरठ में दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। इस समय न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री बना हुआ है। जिले का जो एयर क्वालिटी इंडेक्स दो दिन पहले तक 360 तक था वह अब कम होकर 70 पर पहुंच गया है। यानी वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। ऐसा तेज हवा के चलते हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शीत लहर के साथ ठंड अपने पूरे शबाब पर होगी और लोगों को इससे बचने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें

सट्टेबाजों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, देखें वीडियो

शनिवार की सुबह मेरठ के इलाके में तेज ठंडी हवा के साथ हुई जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ा। मेरठ ही नहीं एनसीआर और पूरे पश्चिम उप्र इस तेज ठंडी हवा की गिरफ्त में हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। आशंका है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस ठंडी हवा से फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवा के कारण गलन बढ़ने और खिली धूप न निकलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क पैदा नहीं हो रहा है। इस वजह से अभी से लोग दिन में भी ठंड की सिहरन महसूस कर रहे हैं।

Home / Meerut / शीत लहर की चपेट में आया पश्चिम, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.