scriptWeather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान और गर्मी, जानिए कब मिलेगी राहत | Western Disturbance is increasing temperature and heat | Patrika News

Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान और गर्मी, जानिए कब मिलेगी राहत

locationमेरठPublished: Mar 13, 2022 08:54:00 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Weather Update Today इस समय हिमालय के उत्तरी हिस्से में बना पश्चिमी विक्षोभ तापमान और गर्मी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की माने तो जब ये पश्चिमी विक्षोभ कुछ कम होता तो तापमान में हल्की राहत मिलेगी और गर्मी में भी कुछ कमी आएगी। फिलहाल आने वाले तीन दिन तक तो राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान और गर्मी, जानिए कब मिलेगी राहत

Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा रहा तापमान और गर्मी, जानिए कब मिलेगी राहत

weather update Today मेरठ सहित पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर में पिछले सप्ताह से अब तक तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। तापमान में वृद्धि से जहां सर्दी का मौसम गायब हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गर्मी भी बढ़ी है। तेज धूप ने भी गर्मी को काफी बढ़ दिया है। शनिवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री था और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जबकि न्यूनतम भी 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई थी लेकिन जिस तरह का मौसम है उसको देखकर नहीं लगता कि अब बारिश की कोई गुंजाइश बची हुई है। गत शुक्रवार को भी तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई। बढ़ता तापमान और तेज धूप गर्मी का अहसास करा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में और अधिक तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। इस समय दिन में तेज धूप के कारण भी तापमान में वृद्धि हो रही है। हालात यह हैं कि दोपहर के समय लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। सुबह और शाम के समय हवा चलने से गर्मी से राहत मिल रही है।
यह भी पढ़े : New drug for cancer and fatty liver : फैटी और कैंसर लीवर के इलाज में रामबाण ‘पिक्रोलिव’ का क्लीनिकल ट्रायल शुरू

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि जब पश्चिम विक्षोभ का असर होता है तो हवा का रूख बदल जाता है। जिसके चलते एक बार तापमान तेजी से बढ़ता है और जब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होता है तो तापमान भी थोड़ा कम हो जाता है। पश्चिम विक्षोभ के चलते मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों और उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो