आनलाइन पढ़ाई कर साइबर सुरक्षा क्षेत्र में युवा बना रहे करियर
मेरठPublished: Nov 22, 2022 09:24:57 pm
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आनलाइन पढ़ाई कर युवा अपना करियर बना सकते हैं। साइबर सुरक्षा करियर के रूप में तेजी से उभरता विकल्प बन रहा है।


आनलाइन पढ़ाई कर साइबर सुरक्षा क्षेत्र में युवा बना रहे करियर
अब आजकल के युवा सफल डॉक्टर या इंजीनियर बनने के के साथ ही साइबर सुरक्षा के एक्सपर्टस बनकर अपना करियर संवार रहे हैं।
हर दिन औसतन दो लाख साइबर हमले
अमेरिका स्थित साइबर सुरक्षा फर्म, नॉर्टन के अनुसार, 2022 की पहली तिमाही में भारत में हर दिन औसतन लगभग 200,000 खतरों के साथ 18 मिलियन से अधिक साइबर हमले और खतरे देखे गए। विश्व स्तर पर, भारत अपने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और डिजिटल वित्तीय प्रणालियों पर साइबर हमलों का सामना करने के साथ-साथ अपने कई छोटे व्यवसायों पर भी अमेरिका और यूके के बाद तीसरे स्थान पर है।