घटना थाना टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना की है। जहां निवासी एक डाक्टर ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया है। जिससे डाक्टर बुरी तरह से झुलस गया है। डाक्टर का आरोप है कि उसकी पत्नी के सरधना निवासी एक युवक से अवैध संबंध हैंं। वह पत्नी को कई बार रोकने की कोशिश कर चुका है। इसी के चलते पत्नी उसका और बच्चों और उत्पीड़न कर रही है। डाक्टर का आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने तेजाब डाल दिया। जिससे छाले पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
मामले की जांच कर रहे एसआई अशोक कुमार का कहना है कि डाक्टर के प्राइवेट पार्ट में एलर्जी थी। पत्नी ने सही करने के लिए दवाई लगाई थी। जिससे डाक्टर के प्राइवेट पार्ट में छाले पड़ गए। पुलिस डाक्टर के परिवार के बयान दर्ज कर रही है। डाक्टर और उसके परिजनों ने थाना पुलिस पर उसकी पत्नी और ससुरालियों से साठगांठ का आरोप लगाया है।