scriptपत्नी के फोन में पति ने देखा कुछ ऐसा सब्जी काटने के चाकू से रेत दी गर्दन | wife's phone rang, the husband cut her neck with a knife | Patrika News

पत्नी के फोन में पति ने देखा कुछ ऐसा सब्जी काटने के चाकू से रेत दी गर्दन

locationमेरठPublished: Jun 11, 2021 06:23:46 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, अवैध संबंधों के शक में पति ने किया जानलेवा हमला, लॉकडाउन में प्रशासन से अनुमति लेकर की थी शादी

crime

meerut crime

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. पत्नी के फोन ( mobile phone ) पर आई एक कॉल काे देखकर नशेड़ी पति ( husband ) ने अपनी ही पत्नी की गर्दन धारदार हथियार से रेत डाली। हमले के वक्त महिला भी नशे में थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध संबंधों के शक में पति ने जानलेवा वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ( up police ) ने आरोपी पत‍ि को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें

नोएडा के कॉल सेंटर में लगी भीषण आग, आस-पास खड़ी गाड़ियां भी जली

मामला मेरठ ( Meerut ) के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बागड़ियान का है। विकास उर्फ विक्की की शादी पिछले वर्ष दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नेहा से हुई थी। बताया जाता है कि देर शाम दोनों घर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नेहा के फ़ोन पर कॉल आ गई। इसी बात को लेकर विकास और नेहा के बीच कहासुनी हो गई। विकास ने पहले नेहा से मारपीट की और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर दिए। काफी देर तक वह लहूलुहान हालत में छत पर ही पड़ी रही। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी विकास की मां को दी तो वह मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नेहा को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Assembly election 2022: भाजपा की ओपी राजभर से बातचीत शुरू, अनप्रिया, संजय निषाद को मिल सकता है मंत्री पद

पुलिस ( Meerut Police ) ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पति-पत्नी दोनों शराब साथ पीते थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ और पति ने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी पति की मां ने बताया क‍ि वह काम पर गई और जब वह घर लौटी तो उन्‍हें दोनों के झगड़े के बारे में पता चला। दोनों ने शराब पी रखी थी और मैंने बहू को अपने साथ नीचे वाले घर पर चलने को कहा लेक‍िन वह मेरे साथ नहीं गई। उन्‍होंने बताया क‍ि बहू के पास क‍िसी गलत आदमी का फोन आया था इसके बाद बेटा आगबबूला हो गया और उसने सब्‍जी काटने वाले चाकू से उसके गले पर वार कर द‍िया।
यह भी पढ़ें

बंदरबांट में उलझी भाजपा सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं : अखिलेश यादव

उन्‍होंने बताया क‍ि लॉकडाउन में मैंने पुल‍िस की परम‍िशन लेकर दोनों की शादी करवाई थी। बहू ने अलग से कमरा क‍िराए पर भी ले रखा था। हमने दोनों का अलग कर द‍िया था और दोनों ऊपर वाले मकान में रहते थे और हम दोनों बुजुर्ग नीचे रहते थे। उन्‍होंने बताया क‍ि बेटे ने ताला लग रहा था उसने ताला तोड़ा और लोगों इकट्ठा कर बहू को अस्‍पताल में भर्ती कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो