script

वेस्ट में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की दस्तक , जमने लगा पारा

locationमेरठPublished: Dec 21, 2020 07:08:18 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

रात में न्यूनतम तापमान औसतन 1.6 डिग्री तक
वातावरण में नमी बढ़ने से ठंड से शुरू हुआ कोहरा

weather.jpg

सहारनपुर के पहाड़ी क्षेत्र का चित्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ/ सहारनपुर. कड़ाके की ठंड के साथ काेहरे ने वेस्ट में अपनी दस्तक दी है। ठंड से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं काेहरे ने सड़क और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। ठंड के हालात यह हैं कि पहाड़ी क्षेत्र से जुड़े यूपी के जिले सहारनपुर में पारा जमने की ओर है। रविवार रात यहां औसत तापमान 1.6 डिग्री तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें

इस देसी जुगाड़ काे अपनाओगे ताे पास नहीं फटकेगी ठंड चाहे दाैड़ा लेना दुपिहया वाहन भी

( weather update ) के अनुसार वेस्ट के अन्य जिलों में भी ठंड अपने पूरे याैवन पर है। रात मेरठ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सहारनपुर में रविवार की रात को 1.6 दर्ज किया गया। मेरठ में साेमवार दिन में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहा। मेरठ सहित पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड से मौसम के हालात काफी बिगड़े हुए हैं। इस समय हवा की रफ्तार भले ही ना के बराबर हाे लेकिन लेकिन धीरे-धीरे चल रही सर्द हवाओं ने हांड कंपा दिए हैं। कोहरे के चलते हाइवे पर वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें

यूपी के इन शहरों शून्य के करीब पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी

( weather news) एक निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार 21 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 दिसंबर के बाद शीतलहर का प्रभाव कम होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही के अनुसार आने वाले समय में कोहरा छाने के लिए मौसम अनुकूल है। वातावरण में नमी का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कोहरा छाने से दिन का तापमान गिरेगा। ठंड से राहत आंशिक रूप से ही मिलेगी वहीं दूसरी ओर सहारनपुर में पारा जमाव ओर बढ़ चला है।
यह भी पढ़ें

यूपी हापुड़ में नाबालिग लड़की से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चारो गिरफ्तार गांव में पुलिस बल तैनात

वेस्‍ट यूपी में पारा लगातार गिर रहा है। मेरठ में भी एक बार 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के बाद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है। ठंड में ठिठुरते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। अभी राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का एहसास करा रही है। जैसे-जैसे दिसंबर माह और 2020 अपने अंतिम चरण पर आगे बढ़ रहा है वैसे ही ठंड भी तेजी से बढ़ती जा रही है। हवा की गति 1.8 किमी प्रति घंटा है।

ट्रेंडिंग वीडियो