रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह मूल निवासी बुलंदशहर जिले के हैं। दो महीने पहले ही उनकी कैसर के चलते मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान दिवंगत रतन सिंह की पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना के रूप में हुई है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार ने एसएसपी को जल्द से जल्द हत्याकांड को खोलने के लिए कहा है। दो लोगों की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।
बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के रास्ते से भीतर घुसे थे। वहीं घर का सारा समान बिखरा हुआ है। भाजपा नेताओं ने शास्त्रीनगर जैसे पाॅश इलाके में हुए इस हत्याकांड पर रोष जताया है। वहीं जल्द से जल्द हत्याकांड को खोलने और हत्यारोपियों के पकड़ने की मांग की है।