मेरठ

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी और पोती की चाकू से गोदकर हत्या, आईजी मेरठ और एसएसपी मौके पर

double murder in posh area in Meerut महानगर के पाॅश इलाके शास्त्रीनगर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी नातिन की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना का पता आज सुबह चला जब काम वाली आईं। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर आईजी मेरठ और एसएसपी के अलावा फारेंसिंक जांच टीम और डाॅग स्क्वायड भी मौजूद है।

मेरठAug 08, 2022 / 11:42 am

Kamta Tripathi

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी और पोती की चाकू से गोदकर हत्या, आईजी मेरठ और एसएसपी मौके पर

double murder in posh area in Meerut महानगर में आज सुबह दोहरे हत्याकांड की एक सनसनीखेज घटना सामने आने से सनसनी मच गई। जिसमें एक महिला और उसकी पोती की गला काटकर हत्या कर दी गई। दो हत्याओं से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी मेरठ प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिह सजवाण भी पहुंचे हैं। थाना नौचंदी इलाके के शास्त्री नगर डी ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी आज सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो हुई। सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार के अलावा एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंच गए हैं।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह मूल निवासी बुलंदशहर जिले के हैं। दो महीने पहले ही उनकी कैसर के चलते मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान दिवंगत रतन सिंह की पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना के रूप में हुई है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार ने एसएसपी को जल्द से जल्द हत्याकांड को खोलने के लिए कहा है। दो लोगों की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।
यह भी पढे़ : निकाह की जिद बनी मौत का कारण, प्रेमी ने फावड़े से काटकर कर दी हत्या

रविवार की रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उनसे मिल कर गई थी। आज सोमवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और पोती के खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई। दोनों का शव चाकू से गोदा हुआ था और हर तरफ खून बिखरा हुआ था।
बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के रास्ते से भीतर घुसे थे। वहीं घर का सारा समान बिखरा हुआ है। भाजपा नेताओं ने शास्त्रीनगर जैसे पाॅश इलाके में हुए इस हत्याकांड पर रोष जताया है। वहीं जल्द से जल्द हत्याकांड को खोलने और हत्यारोपियों के पकड़ने की मांग की है।

Home / Meerut / रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी और पोती की चाकू से गोदकर हत्या, आईजी मेरठ और एसएसपी मौके पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.