scriptCrime In Meerut : टयूबवैल के पास जलती हालत में मिला महिला का शव, अधजला शव पोस्टमार्टम को भेजा | Woman body in burning condition near tube well in Meerut | Patrika News

Crime In Meerut : टयूबवैल के पास जलती हालत में मिला महिला का शव, अधजला शव पोस्टमार्टम को भेजा

locationमेरठPublished: Mar 11, 2022 03:04:34 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Crime In Meerut आज सुबह एक महिला का जलता हुआ शव मिला। शव को जलता देख ग्रामीण ने गांव में यह बात बताई तो ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Crime In Meerut : टयूबवैल के पास जलती हालत में महिला का शव, अधजला शव पोस्टमार्टम को भेजा

Crime In Meerut : टयूबवैल के पास जलती हालत में महिला का शव, अधजला शव पोस्टमार्टम को भेजा

Crime In Meerut आज शुक्रवार की सुबह महिला का जलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की आग बुझाकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसोरी के जंगल की है। जहां पर हरनाथपुर रोड पर सड़क किनारे ट्यूबवेल पर शुक्रवार सुबह एक महिला का जलता हुआ शव मिला है। शव जलता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, घटना की पर पहुंची। पुलिस ने शव में लगी आग को बुझाया और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
घटना की सूचना पर सीओ किठौर और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और मोका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर अधजले शव को मोर्चरी भेज दिया। वहीं मुंडाली थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने इस बारे में बताया कि सुबह छह बजे तक शव में आग जल रही थी, जिससे लगता है कि घटना सुबह करीब 4 बजे के आसपास की है। मृतका महिला की उम्र करीब बीस साल है। महिला के गले में रस्सी बंधी थी जिससे साफ है की पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। फिर उसकी पहचान मिटाने को उसमें आग लगा दी गई। पुलिस का दावा है कि मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द राजफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़े : Safe Safety App for Women : डिजिटलीकरण के बीच ‘ट्रू कॉलर’ सहित ये ऐप महिलाओं की सुरक्षा के कारगर हथियार

बता दें कि मेरठ के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में आए दिन अज्ञात शव मिलते रहते हैं। इन अज्ञात शवों में अधिकतर महिलाओं के होते हैं। जिनकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। पहले भी ऐसे कई अज्ञात शव पुलिस बरामद कर चुकी है। जिनकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो