Omicron variant : दक्षिण अफ्रीका से आई महिला में वैरिएंट की पुष्टि, एक दिन में मिले 15 मरीज
मेरठPublished: Dec 31, 2021 10:22:08 am
Omicron variant : दक्षिण अफ्रीका से चला कोरोना ओमिक्रॉन वैरिएंट दिल्ली,नोएडा और गाजियाबाद होता अब मेरठ पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के देश मलावी से आई महिला में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मेरठ में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।


Omicron variant : दक्षिण अफ्रीका से आई महिला में वेरिएंट की पुष्टि, एक दिन में मिले 15 मरीज
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ . Omicron variant : पिछले तीन महीने से कोरोना मुक्त चल रहे मेरठ में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। मेरइ में एक महिला में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। ये महिला दक्षिणी अफ्रीका के देश मलावी से मेरठ आई है। महिला का स्वास्थ्य ठीक है और चिकित्सक उस पर नजर रखे हुए है। महिला को ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद फिर से आइसोलेट कर दिया गया है।