scriptआश्रम में महिला को बंधक बनाकर महाराज आैर उसके तीन साथियों ने दो दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी उसकी | woman gangraped by maharaj and 3 people in ashram | Patrika News

आश्रम में महिला को बंधक बनाकर महाराज आैर उसके तीन साथियों ने दो दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी उसकी

locationमेरठPublished: Jan 04, 2019 01:23:56 pm

Submitted by:

sanjay sharma

पीड़िता ने एसएसपी से लगार्इ गुहार, कार्रवार्इ का दिलाया भरोसा

meerut

आश्रम में महिला को बंधक बनाकर महाराज आैर उसके तीन साथियों ने दो दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी उसकी

मेरठ। मेरठ जनपद के हस्तिनापुर के आश्रम में गर्इ महिला से वहां के महाराज आैर तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आश्रम में दो दिन तक बंधक बनाकर रखी गर्इ महिला जब जैसे-तैसे हस्तिनापुर थाना पहुंची तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पीड़िता ने एसएसपी अखिलेश कुमार से शिकायत की, इसमें आश्रम के महाराज समेत चार लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसएसपी ने कार्रवार्इ का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस के एनकाउंटर की खुल गर्इ पोल, गिरफ्तार करने से पहले कार में हो रही थी आवाभगत!

एसएसपी से की यह शिकायत

हापुड़ निवासी इस महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले वह हस्तिनापुर के एक आश्रम में गर्इ थी। वहां उसकी मुलाकात महाराज से हुर्इ। इसके बाद बातचीत हुर्इ आैर महाराज के पास आना-जाना शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि महाराज ने उसके उपर जादू-टोना करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसका मकान आैर फ्लैट बिकवा दिया। इनका पैसा मांगा तो महाराज ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग की चेतावनी- अगले 24 घंटे में आएगी तेज बारिश, कड़ाके की ठंड इतने दिनों तक झेलनी पड़ेगी

फिर फोन करके बुलाया था

पीड़ित महिला ने बताया कि महाराज ने 22 दिसंबर को फोन करके उसे आश्रम में बुलाया था। वहां महाराज व आश्रम में रहने वाले तीन लोग मौजूद थे। उसके आश्रम में पहुंचने पर चारों ने उसके बंधक बना लिया आैर दो दिन तक आश्रम में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 24 दिसंबर को वह जैसे-तैसे वहां से छूटकर थाना हस्तिनापुर पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी कोर्इ सुनवार्इ नहीं की आैर वापस भेज दिया। महिला का आराेप है कि महाराज ने उसके करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो