करवा चौथ पर बेवफाई: करवा चौथ पर जीजा संग फरार हुई विवाहिता, पति बोला बेवफा पत्नी के लिए- इसलिए रखूंगा व्रत
मेरठPublished: Nov 02, 2023 06:37:33 pm
मेरठ में पति के साथ करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने गई महिला उसको चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ डेढ़ साल का बच्चा भी ले गई है।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार महिला की तलाश शुरू की।
Karva Chauth in Meerut: मेरठ में एक महिला करवा चौथ पर अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगवाने और शापिंग करने बाजार गई थी। इसी दौरान अपने पति को चकमा देकर महिला जीजा के साथ फरार हो गई है। महिला अपने साथ डेढ़ साल का बच्चा भी ले गई है।