scriptखुलासा: हुक्का बार में धुएंं के छल्ले उड़ाकर नाबालिग लड़कियों के साथ मनाता था रंगरेलियां | Young man caught from hookah bar opened many secrets | Patrika News

खुलासा: हुक्का बार में धुएंं के छल्ले उड़ाकर नाबालिग लड़कियों के साथ मनाता था रंगरेलियां

locationमेरठPublished: Aug 13, 2020 11:59:11 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाता था नाबालिग लड़कियों को- डग कैफे में पकड़े गए आरोपी अयान ने खोला अपने गैंग का राज

meerut3.jpg
मेरठ. हुक्का बार में नाबालिग लड़कियों के साथ धुंए के छल्ले उड़ाने वाले शातिर अयान ने पुलिस के सामने कई बड़े राज खोले हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने एक गैंग बनाया हुआ है, जिसमें तीन लड़के भी शामिल हैं। ये लोग नाबालिग लड़कियों को फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर उनको अपने जाल में फंसाते हैं। उसके बाद उनको हुक्का बार में बुलाकर नशा कराया जाता था। इसके बाद जब लड़कियां नशे की हालत में हो जाती थी तो कमरे में ले जाकर रंगरेलियां मनाया करते थे। इस दौरान वीडियो भी बनाई जाती थी। इसके बाद लड़कियों के ब्लैकमेलिग का धंधा शुरू होता था। पूछताछ में कुछ लड़कियों के नाम भी उजागर हुए हैं। इनको ब्लैकमेल कर हुक्का बार और होटल में ले जाया गया था। आरोपी के पास से दिल्ली रोड स्थित एक बड़े होटल के भी वीडियो मिले हैं। इनमें वह नाबालिग लड़की के साथ हुक्के से धुआं उड़ाता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- PUBG Game ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग, किशोर ने किया सुसाइड

ये था मामला

मेरठ के गढ़ रोड स्थित डग आउट कैफे एंड रेस्तरां में नाबालिग लड़कियों को हुक्का पिलाते हुए युवक अयान का वीडियो वायरल हुआ था। पूरे मामले में थाना नौचंदी पुलिस की भूमिका काफी संदिग्ध पाई गई थी। मामले में डीएम और आईजी ने संज्ञान लिया था। इसके बाद कैफे व रेस्तरां सील कर दिया गया था। मुकदमा दर्ज कर कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों को दूसरे दिन ही कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वायरल वीडियो में धुआं उड़ाने वाले आरोपी अयान को भी जमानत मिल गई। वह शास्त्रीनगर का रहने वाला है। वह गत वर्ष सितंबर में भी छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया था।
लड़कियों को फिल्म में काम दिलवाने का देते थे झांसा

आरोपी अयान ने बताया कि वे लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देते हैं, जिससे कम उम्र की लड़कियां उनके झांसे में आ जाती हैं। आरोपी ने बताया कि इस समय उसके साथ सेंट्रल मार्केट और फूलबाग कालोनी की रहने वाली दो लड़कियां थीं। डग आउट कैफे में चल रहे हुक्का बार में भी दोनों लड़कियों को ले जाते थे। दो साल में कई लड़कियों को होटल में बुला चुके हैं। आरोपी कक्षा सात तक पढ़ा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो