scriptVIDEO: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | young man was found dead at rajwaha in Meerut | Patrika News
मेरठ

VIDEO: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Highlights

मेरठ के किठौर के रजवाहे में पड़ा मिला शव
मृतक किठौर के गांव असीलपुर का निकला
पुलिस ने मृतक को लेकर जांच शुरू की

 

मेरठFeb 23, 2020 / 05:46 pm

sanjay sharma

meerut
मेरठ। जनपद के किठौर के रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव मिलने की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद के किठौर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह रजवाहे में एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में रजवाहे के पास लोगों का जमावाड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई। मृतक की पहचान असीलपुर के परवेज के रूप में हुई है। शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा नशे में होने के चलते रजवाहे में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो