मेरठ

नौकरी लगवाने का भरोसा देकर महिला को ले गया होटल में, फिर जोे हुआ…

युवक ने बागपत की महिला को बुलाया था मेरठ
फिर होटल में चकमा देकर होकर गया फरार
पुलिस ने होटल में अनियमितता देखकर लगार्इ सील

मेरठApr 14, 2019 / 03:20 pm

sanjay sharma

महिला को नौकरी लगवाने का भरोसा देकर ले गया होटल में, फिर जोे हुआ…

मेरठ। मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला को नौकरी दिलवाने का भरोसा देकर युवक महिला को इस होटल में लाया था। पुलिस को होटल की जांच में कर्इ अनियमितताएं भी मिली। इसके बाद होटल को सील कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः कुख्यात योगेश भदौड़ा के शूटरों ने महिला दरोगा के भार्इ को गोलियाें से भूना, सात महीने पहले किया था एेलान

पुलिस के मुताबिक बागपत निवासी एक महिला की कुछ समय पहले वहीं के रहने वाले हारुन नाम के युवक से संपर्क हुआ। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलवाने का विश्वास दिलाया था। इसके बाद इस सिलसिले में दोनों की मुलाकात होने लगी। एक दिन पहले युवक हारुन ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने मेरठ बुलाया था। वह उसे खाना खिलाने के बहाने सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित होटल अशोक कलिंगा ले गया। आराेप है कि यहां हारुन ने महिला काे खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया आैर उसके साथ दुष्कर्म किया आैर महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। होश में आने के बाद महिला ने होटल में युवक के बारे में पूछा तो स्टाफ के लोगों ने कोर्इ भी जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाना सदर बाजार पहुंचकर इस बारे में बताया आैर हंगामा किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया आैर उसकी तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ेंः गवाही से पहले दुष्कर्म पीड़िता के पिता पर पेट्रोल डालकर लगायी आग, मच गया हड़कंप

इसके बाद थाना सदर बाजार के एसआे विजय गुप्ता ने होटल का निरीक्षण किया। उनके अनुसार जांच में होटल अशोक कलिंगा का लाइसेंस नहीं मिला। होटल के रजिस्टर में भी खानापूर्ति मिली। कमरों की तलाशी लेने पर संदिग्ध गतिविधियां पायी गर्इ। इसके बाद पुलिस ने होटल सील की कार्रवार्इ की।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
 

Hindi News / Meerut / नौकरी लगवाने का भरोसा देकर महिला को ले गया होटल में, फिर जोे हुआ…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.