scriptYouTuber Farmani Naaz brother Saria loot gang leader | youtuber farmani naaz : यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई निकला सरिया लूट गिरोह का सरगना, जीजा और पिता फरार | Patrika News

youtuber farmani naaz : यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई निकला सरिया लूट गिरोह का सरगना, जीजा और पिता फरार

locationमेरठPublished: Nov 08, 2022 09:46:41 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

youtuber indian idol farmani naaz हर हर शंभू गाने से सुर्खियों में आई यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई सरिया लूट गिरोह का सरगना निकला। मेरठ की थाना सरधना पुलिस ने यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई सहित आठ लोगों को चोरी के सरिए के साथ गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई अरमान ने कई लूट में अपना हाथ होना स्वीकार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सरिया लूट गिरोह में फरमानी नाज के पिता और उसके जीजा भी शामिल बताए जा रहे हैं। जो कि फरार हो गए हैं।

 

youtuber farmani naaz : यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई निकला सरिया लूट गिरोह का सरगना, जीजा और पिता फरार
youtuber farmani naaz : यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई निकला सरिया लूट गिरोह का सरगना, जीजा और पिता फरार
youtuber indian idol farmani naaz जिला मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मद पुर लोहड्डा की रहने वाली यूट्यूबर फरमानी नाज का भाई अरमान सरिया लूट गिरोह का सरगना निकला। थाना सरधना पुलिस ने अरमान सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो क्विंटल सरिया बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने कई जगहों पर सरिया लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल में ही गांव टेहरकी स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी निर्माण के लिए आया सरिया भी अरमान के गिरोह ने ही लूटा था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.