पीडबल्यूडी की ज़मीन पर हुआ था अवैध कब्जा विंध्याचल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर में सड़क चौड़ी करण के लिए आज प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बिल्डोजर से मकानों को ध्वस्त किया।विंध्याचल के बंगाली तिराहे के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आज जिला प्रशासन ने अभियान चलते हुए बुल्डोजर से मकानों को ध्वस्त किया।PWD की जमीन में बने घरों को बुल्डोजड से गिराया गया।अभियान की शुरुआत में सड़क के किनारे बने घरों को गिराया गया।वही लगातार चेतावनी के बाद अचानक आनफानन में प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगो मे हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगो का कहना है।कई पीढ़ियों से इस जमीन पर घर बना कर रह रहे है।इतना ही नही इस जमीन की बकायदे रजिस्ट्री भी करवाया है। मगर बगैर नोटिस दिए बुल्डोजड लगा कर घर गिरवा दिया।वही मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी सदर का कहना है। यह जमीन नक्शे में PWD ने नाम पर इक्कीस बिस्वा दर्ज है।इस पर बने 40 से 50 मकान बने है।जिन्हें को एक हप्ते के अतिक्रमण मुक्त करवाना है। SDM कर मुताबिक जिस नक्शे के आधार पर यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।वह नक्शा सन 1900 सौ के पहले का है।उसी के आधार पर विंध्य कॉरिडोर में सड़क चौड़ीकरण के लिए 50 मकानों को ध्वस्त करवाया जाना है।घर गिरने के बाद बेघर हुई सविता देवी और उनका परिवार विंध्याचल मंदिर पर नगाड़ा बजाने का काम करते है।उसी से परिवार का गुजारा होता है।उनका कहना है कि 14 लोगो का परिवार बिना नोटिस के आज घर गिरा दिए हम लोग कहा जायेगे।जिला प्रशासन के मुताबिक सभी परिवार को कांशीराम आवास में घर दिया जायेगा।
चंद्रभानु सिंह-उप जिलाधिकारी सदर ने कहा कि, यह पीडब्ल्यूडी की जमीन है।जिसमे अनधिकृत रूप से लोगो ने मकान बनना लिया है।लगभग 40 से 50 मकान है। इसे खाली करवाया जा रहा है। यह नक्शा 1900 का जिसमे 21 बिस्वा जमीन का रकबा है।
पीड़ित सविता देवी यह अचानक आ कर तोड़ रहे है।कह रहे है कि कॉरिडोर में यह जमीन है।हम लोग बाबा दादा के जमाने से इस जमीन पर रह रहे है।परिवार में कुल 14 सदस्य है।कहा जाएंगे ।बोल रहे कमरा ले लो जंगल मे कहा जायेगे।
पीड़ित संतोष ने कहा कि ये सड़क की जमीन है। ऐसे ही आ कर धरासाई कर दे रहे है। हम लोगो ने 65 वर्ष पहले जमीन की रजिस्ट्री भी करवाया था। कोई नोटिस नही बस ऐसे ही गिरा दे रहे है।