scriptदो बोलेरो ने सड़क पर तीन सौ बत्तखों को बेरहमी से कुचल दिया, ये सब देखकर उनको पालने वाली सुनीता का हुआ ये हाल | 65 Duck death and many injured in road accident | Patrika News

दो बोलेरो ने सड़क पर तीन सौ बत्तखों को बेरहमी से कुचल दिया, ये सब देखकर उनको पालने वाली सुनीता का हुआ ये हाल

locationमिर्जापुरPublished: Jun 14, 2018 12:00:29 pm

दो बोलेरो ने सड़क पर तीन सौ बत्तखों को बेरहमी से कुचल दिया, ये सब देखकर उनको पालने वाली सुनीता का हुआ ये हाल

65 Duck death and many injured in road accident

दो बोलेरो ने सड़क पर तीन सौ बत्तखों को बेरहमी से कुचल दिया, ये सब देखकर उनको पालने वाली सुनीता का हुआ ये हाल

मिर्ज़ापुर. अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्ज़ापुर मार्ग पर बरईपुर सीकरा गांव के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दो बोलेरो के चपेट मे आने से 65 बत्तखों की दर्दनाक मौत हो गई। बत्तख को बचाने के चक्कर में महिला के पैर में चोट आई है। हादसे में दर्जनो बत्तख घायल हो गये। इस तरह सड़क पर दर्जनों बतख की मौत देख हर कोई मर्माहत था।
वहीं बत्तख पालक को लगभग बीस हजार रूपये के हुए नुकसान से परिवार मे मातम छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरईपुर सीकरा गांव निवासी भाईलाल सोनकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ तीन सौ से अधिक बत्तखों को लेकर घर जा रहा था। वह इन सभी को मुख्य मार्ग पार करा रहे थे। तभी वाराणसी से चुनार की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में दर्जनो बत्तख आ गए। जब तक सभी सहलते और सड़कों से उन्हें हटाया जाता उसी दौरान नरायनपुर से वाराणसी की ओर जा रही दूसरी बोलेरो की चपेट मे आने से और बत्तख की मौत हो गयी। मौके पर कुल 65 बत्तखों की मौत हो गई। दर्जनों बत्तख घायल हो गए।
वहीं बत्तख को बचाने के चक्कर मेे सुनीता का पैर टूट गया। बताया जा रहा कि, मुख्य मार्ग पर स्थित घर से बत्तखों को लेकर चराने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गयी। गरीब बत्तख पालक को लगभग बीस हजार का नुकसान हुआ होने से परिवार मे मातम छा गया। सुनीता बत्तख पाल कर पूरे परिवार का भरण पोषण कर रही थी। घटना के बाद पीड़ित ने नरायनपुर पुलिस चौकी पर अज्ञात फरार दोनो बोलेरो के खिलाफ तहरीर दे दिया है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
input सुरेश सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो