scriptअचानक एम्बुलेंस चालक की हड़ताल से ठप हुआ पूरे जिले के एम्बुलेंस का संचालन | Ambulance Strike in Mirzapur for 3 Month Salary | Patrika News

अचानक एम्बुलेंस चालक की हड़ताल से ठप हुआ पूरे जिले के एम्बुलेंस का संचालन

locationमिर्जापुरPublished: Apr 11, 2019 11:04:51 pm

एम्बुलेंस के चालकों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर 108 और 102 एम्बुलेंस चालक क्लेट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

Strike

हड़ताल

मिर्ज़ापुर. जनपद में एम्बुलेंस चालको के हड़ताल से पूरे जिले में स्वास्थ विभाग के एम्बुलेंस का संचालान ठप हो गया। एम्बुलेंस के चालकों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर 108 और 102 एम्बुलेंस चालक क्लेट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मिर्ज़ापुर में आज काम करने वाले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण प्रदेश की महत्वपूर्ण स्वास्थ सेवा में शामिल 108 और 102 एम्बुलेंस का पहिया ठहर गया है।पिछले तीन महीने से मानदेय न मिलने से परेसान एंबुलेंस चालकों ने महिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में एम्बुलेंस खड़ी कर चालक जिला अधिकारी कार्यालय पहुच कर वहां पर जम कर प्रदर्शन किया।
 

प्रदर्शन कर रहे एम्बुलेंस चालको का कहना है कि पिछले तीन महीने से उन लोगो को वेतन नही दिया गया है। जब तक उनका मानदेय नहीं मिल जाता तब तक एंबुलेंस का संचालन नहीं किया जाएगा।वही स्वास्थ विभाग के अधिकारी सेवा को चालू करवाने का आस्वासन दे रहे है।जिला चिकित्सा अधिकारी ओ पी तिवारी ने कहा कि एम्बुलेंस संचालन की पूरी व्यस्वथा निजी संस्था द्वारा किया जाता है।उनका जिला स्वास्थ्य विभाग से कोई मतालब नहीं बनता है।इस लिए मरीजों को परेसानी न हो और हड़ताल समाप्त करवाने के लिए निर्देश दे दिया गया है। बतादे की हड़ताल की वजह से कई मरीजों को भारी परेसानी का सामना करना पड़ा।जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीज एम्बुलेंस के इंतजार में बैठे रहे।
By Suresh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो