मिर्जापुर

पूर्वांचल के इस शहर से 2019 का शंखनाद करेंगे अमित शाह, दिखाएंगे ताकत

पूर्वांचल के इस शहर से 2019 का शंखनाद करेंगे अमित शाह, दिखाएंगे ताकत

मिर्जापुरJul 03, 2018 / 01:27 pm

ज्योति मिनी

पूर्वांचल के इस शहर से 2019 का शंखनाद करेंगे अमित शाह, दिखाएंगे ताकत

पूर्वांचल के इस शहर से 2019 का शंखनाद करेंगे अमित शाह, दिखाएंगे ताकत
 

मिर्ज़ापुर. मां विंध्यवसनी के दर्शन पूजन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 4 जुलाई को विंध्याचल स्थित अभिनव होटल में प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारी मीटिंग कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं, वहीं होटल और उसके आसपास भी तैयारी अंतिम चरण में है। विंध्याचल में 4 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वह भाजपा संगठन के तीन क्षेत्र काशी, अवध और गोरक्ष प्रांत के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षा बैठक करेंगे।
 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11:25 पर वाराणसी से चल कर विंध्याचल पहुंचने का कार्यक्रम है। वह हेलीकाप्टर से वाराणसी से चल कर अष्टभुजा हेलीपैड पहुचेंगे। वहां से 11.30 बजे से 11.50 बजे तक वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह 12 बजे अभिनव होटल पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे बैठक के बाद दोपहर 1.35 बजे वह पास के ही होटल संदीप इंटरनेशनल में भोजन और विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे सत्र की बैठक में भाग लेंगे भाजपा अध्यक्ष शाम 5:00 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंदुमणी त्रिपाठी का कहना है कि, पहली बैठक प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद पार्टी के विस्तारक और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की जाएगी कुल दो बैठक होगी। जिसमें पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी मंथन करेगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ कई मंत्री पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव का दिवाना है यह छात्र, जन्मदिन पर किया सबसे अलग ऐसा काम, लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया https://www.patrika.com/chandauli-news/akhilesh-yadav-fan-do-unique-work-for-poor-farmers-on-ex-cm-birthday-1-3040359/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

input सुरेश सिंह

 

Hindi News / Mirzapur / पूर्वांचल के इस शहर से 2019 का शंखनाद करेंगे अमित शाह, दिखाएंगे ताकत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.