सदर पिपराही इलाके में नाव से बाढ़ प्रभावित इलाके का अनुप्रिया पटेल शनिवार को दौरा करने पहुंची थीं। लोगो से मिलने के लिए उन्हे नाव से उतरना था। नाव से उतरने के लिए एक छोटी सी लकड़ी कि पटरी लगाई गई थी। उतरने दौरान उनके पैर फिसल गया वो पानी में चलीं गईं। हालांकि पानी कम होने के कारण किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। नाव पर चढ़ते समय उन्हें बांस का सहारा लेना पड़ा वह बांस का सहारा ले कर किसी तरह से नाव पर बड़े मुश्किल से चढ़ पायी। इस दौरान उनके साथ मौजूद सहयोगी उनकी मदद करते नजर आये। नाव पर चढ़ने के बाद उन्होंने राहत की सांस लिया।