scriptमुरी एक्सप्रेस में आर्मी जवान ने लड़की से की छेड़खानी, जीआरपी ने किया गिरफ्तार | Army Soldier molestation with girl in muri Express | Patrika News

मुरी एक्सप्रेस में आर्मी जवान ने लड़की से की छेड़खानी, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

locationमिर्जापुरPublished: May 30, 2019 12:38:34 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

असम में पोस्टेड है आर्मी जवान

Molestation File Photo

Molestation File Photo

मिर्ज़ापुर. योगी सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी यूपी में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कल महिलाओं ट्रेन, घर, गली, मुहल्ले कहीं भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पातीं। आलम यह है कि प्रदेश में हर रोज कई महिलाएं दुष्कर्म और छेड़खानी की शिकार होती हैं। ताजा मामला मिर्जापुर स्थित चुनार का है जहां ट्रेन में महिला छेड़खानी की शिकार हो गई। वह भी आरोपी कोई आम इंसान नहीं बल्कि शरहद पर देश की रक्षा करने वाला एक आर्मी जवान निकला। महिला की तहरीर पर मिर्जापुर जीआरपी ने आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी के मुताबिक आरोपी जवान मूल रूप से हिमांचल प्रदेश का रहने वाला है उसकी तैनाती असम में है। वह छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर मूरी एक्सप्रेस से जा रहा था।
दरअसल, लड़की मूरी एक्सप्रेस (18102) के एसी कोच के सीट नम्बर 19 पर सफर कर रही थी। लड़की अपने घर झारखण्ड बोकारो जा रही थी। ट्रेन इलाहाबाद से चलकर मिर्जापुर पहुंची। फिर मिर्जापुर से अभी चली ही थी कि आर्मी जवान ने लड़की के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। वह बगल के 22 नम्बर सीट पर बैठा था और उस समय रात के 12 बज रहे थे। लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने लड़की के साथ हुई घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद कंट्रोल रूम ने जीआरपी के घटना की जानकारी दी। जीआरपी को इसकी जानकारी हुई तो चुनार स्टेशव पर टेन रुकते ही कर्मियों ने आरोपी आर्मी जवान को हिरासत में ले लिया।
BY-Suresh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो